Connect with us

Uncategorized

बरेली में भयानक हादसा- गैस भरते समय ई-बस में धमाका, मैकेनिक के चीथड़े

खबर शेयर करें -

ई-बस में गैस भरते समय भयानक हादसा हो गया। जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं। बरेली में रामपुर रोड स्थित स्वालेनगर चार्जिंग स्टेशन पर ई-बस में गैस भरते वक्त एसी का कंप्रेशर फटने से मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। मौके का मंजर देखने वालों ने बताया कि धमाका इतना तेज़ था कि मैकेनिक के चीथड़े उड़ते उन लोगों ने अपने सामने देखे। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11.30 बजे हुए हादसे में संजयनगर के अशोक विहार निवासी मैकेनिक विजय कुमार (32) की मौके पर ही मौत हुई। जबकि फतेहगंज पूर्वी निवासी टेक्नीशियन नरेंद्र और बिहार के रहने वाले सर्विस इंजीनियर बबलू गंभीर घायल हो गए। दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी अखिलेश चौरसिया समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। घटना की क्या वजह रही, डीएम ने इसकी जांच शुरू करा दी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में अपर निदेशक (कारखाना), मुख्य अग्निशमन अधिकारी और नगर आयुक्त शामिल किए गए हैं। डीएम ने कहा कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts