Connect with us

Uncategorized

बाजपुर में संभल निवासी बैंक मैनेजर को हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) : बाजपुर में बैंक से लौट रहे शाखा प्रबंधक को रास्ते में घेर कर हमलावरों ने गोलियां दाग दी। एक गोली कार की बाडी को पार कर उनकी पसलियों में जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है।

मूलरूप से संभल, उत्तर प्रदेश और हाल मोहल्ला पहाड़ी कालोनी बाजपुर निवासी विवेक यादव पुत्र महेश यादव नैनीताल बैंक की बरहैनी शाखा में प्रबंधक हैं। मंगलवार शाम बैंक बंद करने के बाद वह अपनी कार से वापस बाजपुर आ रहे थे। इसी बीच नैनीताल-बाजपुर मुख्यमार्ग पर ग्राम पंचायत दियोहरी के समीप बाइक सवारों ने विवेक यादव की कार पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली कार की डिग्गी व सीट को चीरते हुए सीधे विवेक को लगी। इससे वह कार से नियंत्रण खो बैठे और वह सड़क किनारे टकराकर रुक गई।

बाजपुर में संभल निवासी बैंक मैनेजर को हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर

हमलावर भी वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल शाखा प्रबंधक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व कोतवाल प्रवीण ङ्क्षसह कोश्यारी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच विवेक व स्वजनों के बयान लिए। घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को कब्जे में ले लिया है। मौके से खाली खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस बाजपुर से बरहैनी के बीच सीसीटीवी भी खंगाल रही है। 

लोकल में नहीं है मेरी कोई रंजिश : विवेक

घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एसएसआइ विक्रम ङ्क्षसह धामी को घायल विवेक यादव ने बयान दिया। उन्होंने लोकल में किसी के साथ रंजिश से इन्कार किया। बोले, कुछ बातें हैं जो समय आने पर बताई जाएंगी, अभी आप लोग मेरा अच्छे से उपचार करवा दीजिए, ताकि मेरी जान बच जाए। पुलिस के मुताबिक विवेक के पिता महेश यादव सेना में रहे हैं। संभल से आकर उन्होंने देहरादून स्थित दून गली कैंट टपकेश्वर कालोनी में भी अपना निवास बना लिया है। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts