Connect with us

Uncategorized

खाली पड़े मकान में तीन नाबालिग लड़कियां औऱ दो लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़े

लोगों को मौके पर इकठ्ठा होते देख एक युवक मौके से भाग गया।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के गजरौला में हाईवे किनारे एक ढाबे के पास खाली मकान में तीन नाबालिग लड़कियां और दो लड़कों को आपत्तिजनक स्थित में पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। लड़कियों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। देर रात पुलिस ने दोनों युवकों को भी छोड़ दिया। मामला मंगलवार देर शाम का है। हाईवे के निकट एक ढाबे के पास खाली पड़े मकान में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ तीन लड़कों को लोगों ने देखा। लोगों को जमा होता देख, एक युवक मौके से भाग गया। जबकि तीन लड़कियों और दो लड़कों के लोगों ने मकान में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ के बाद लड़कियों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। युवकों को छुड़ाने के लिए थाने के बाहर देर रात तक उनके परिजन व रिश्तेदार जुटे रहे।
पहले तो पुलिस ने युवकों को छोड़ने से मना कर दिया। कुछ देर बाद दोनों युवकों को थाने से बगैर किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि लड़कियों के परिवार वालों ने कार्रवाई से मना कर दिया है। इस पर युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts