Connect with us

Uncategorized

व्हाट्सएप ग्रुप में ये चार चीज़े पोस्ट करना है अपराध, खानी पड़ जाती है जेल की हवा

अब कुछ ऐसे कंटेंट है जिन्हें व्हाट्सएप पर पूरी तरह से वर्जित माना जाता है। अगर आप ऐसा कंटेंट भेजने का प्रयास करते हैं तो आप को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कंटेंट के बारे में बताने जा रहे हैं।

कॉपीराइट कंटेंट
अगर आप किसी ओरिजिनल चीज का कॉपीराइट कंटेंट ग्रुप पर भेज रहे हैं या अपने दोस्तों को भेज रहे हैं और इस बारे में किसी को पता लग जाता है और वह पुलिस स्टेशन में शिकायत कर देता है तो आप को जेल जाना पड़ सकता है। और आपको इसके लिए भारी हर्जाना भी भरना पड़ सकता है।

ग्रुप पर एडल्ट कंटेंट
कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड हो जाते हैं और वहां पर एडल्ट कंटेंट लगातार भेजते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर ग्रुप मेंबर्स में से किसी एक शख्स ने भी इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में कर दी तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए और ऐसा कंटेंट ग्रुप पर नहीं भेजना चाहिए।

आतंकवादी गतिविधियां
अगर आप आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ कोई भी वीडियो या फिर टेक्स्ट किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में भेज रहे हैं तो ऐसा करने पर भी आप को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। क्योंकि ऐसे मैसेज पर सरकार की भी नजर बनी रहती है और अगर किसी ने शिकायत कर दी तब तो आपका जेल जाना तय है।

किसी व्यक्ति का एमएमएस
अगर आप किसी व्यक्ति का एमएमएस बना लेते हैं और उसे लगातार व्हाट्सएप पर भेज कर परेशान कर रहे होते हैं या फिर ब्लैकमेल कर रहे होते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। क्योंकि ऐसा करना अपराध के तहत आता है और आप को जेल जाना पड़ेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts