Connect with us
हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Uncategorized

अल्मोड़ा में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर

अल्मोड़ा: कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में सफर जोखिमभरा बना हुआ है। ताजा मामला अल्मोड़ा जिले का है। जहां भिकियासैंण तहसील के पटवारी क्षेत्र बाटूला के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दल्मोड़ी-बघाड़ मोटर मार्ग पर हुआ। जहां बोलेरो पिकअप यूके 04 सीए 4761अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल कर तीन लोगों को सड़क तक पहुंचाया।

बाद में वाहन में सवार सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक वाहन में सवार दो महिलाओं की मौत हो चुकी थी। मृतकों में यशोदा देवी उम्र 65 पत्नी कुंदन सिंह व मोहनी देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी कृपाल सिंह शामिल हैं। जबकि चालक कुंवर सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र लाल सिंह गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल बघाण गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में 45 वर्षीय जोगा सिंह भी सवार था। गाड़ी के खाई में गिरते ही उसने छलांग लगा दी। इस तरह जोगा सिंह की जान बच गई। बता दें कि बीते दिन पिथौरागढ़ में भी एक बोलेरो हादसा हो गया था। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts