Connect with us

Uncategorized

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया तो मकान मालिकों की खैर नहीं

हल्द्वानी/लालकुआं। बिना सत्यापन के गलत नाम से किराएदार के रूप में बाहरी तत्वों और अपराधियों के क्षेत्र में रहने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। उन्होंने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले 27 भवन स्वामियों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने मंगलवार को टीमें बनाकर बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। राजीव नगर बंगाली कॉलोनी, नगीना कॉलोनी, बजरी कंपनी, घोड़ानाला स्थित निर्मल कॉलोनी, वीआईपी गेट कॉलोनी सहित कई स्थानों पर किरायेदारों का सत्यापन किया। इस दौरान किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले भवन स्वामियों का चालान किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत कंबोज, बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर, उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह आदि थे।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts