Connect with us

Uncategorized

नदी में नहाते और जंगल में पार्टी करते मिले तो पुलिस निपटेगी, इन रूटों नहीं जा पाएंगे बाईकर्स

हल्द्वानी। होली और शब-ए-बारात को लेकर पुलिस मुस्तैद है। नदी में नहाने और जंगल में पार्टी पर पूर्ण पाबंदी है। इसके अलावा होली मनाने नैनीताल और रामनगर का रुख करने वाले दो पहिया वाहन सवारों पर रोक लगा दी गई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दोनों त्योहारों को लेकर पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस संख्या बल बढ़ाने के लिए पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। होली के दौरान नदी की ओर जाने पर रोक है।

इसके अलावा बाहरी नंबर के दो पहिया वाहन सवारों को नैनीताल और रामनगर जाने से रोका गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने और ट्रिपलिंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts