Connect with us

Uncategorized

तभी नहाऊंगा: 22 साल से बिना नहाए घूम रहा है एक शख्स, अजीब वजहों से प्रतिज्ञा लेकर कर रहे हैं ऐसा

अपनी कठोर प्रतिक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की परंपरा आपने महाभारत और रामायण काल के दौरान देखी सुनी होगी. जब लोग किसी न किसी वजह से ऐसा प्रण ले बैठते थे जो खुद के लिए ही मुश्किलें पैदा कर जाता था. लेकिन एक बात अटल थी कि प्राण जाएं पर वचन न जाए. ठीक इसी तर्ज पर एक बुज़ुर्ग अजीब सी प्रतिक्षा लेकर दो दशक से ज्यादा वक्त बिता चुके हैं लेकिन अब तक उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा टूटने नहीं दी.

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले धर्मदेव ने 22 साल से पानी की एक बूंद भी अपने शरीर पर पड़ने नहीं दी. आलम ये हो गया कि बदन की बदबू के चलते उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा, लेकिन वो अपनी प्रतिज्ञा से पीछे नहीं हटे. इस प्रण के पीछे तीन बड़ी वजहें हैं जिनके खात्मे से पहले वो अपना प्रण नहीं तोड़ने वाले, भले ही उन्हें तोड़ने वाले खुद टूट जाएं. धर्मदेव की सौगंध है कि जब तक देश से महिलाओं के प्रति अत्याचार, जमीन विवाद और जीव हत्या खत्म नहीं होगी,वो नहीं नहाएंगे, चाहे जो हो जाए.

दृढ़ प्रतिज्ञा को गांववाले कहने लगे मानसिक बीमारी
साल 2003 में धर्मदेव की पत्नी की मौत हो गई, उस दौरान धर्म और कर्मकांड में नहाने की परंपरा होती है, लेकिन काफी कहने पर भी वो नही नहाए, फिर दो-दो बेटों की मौत का पहाड़ टूट पड़ा, तब भी इन्होंने न नहाने की कसम नहीं तोड़ी. जिसे लेकर गांव में तरह-तरह की बातें होने लगी. इतनी घोर प्रतिज्ञारत होने की अजीब ज़िद को गांव वाले अब मानसिक बीमारी और तंत्र-मंत्र का मामला कहने लगे हैं. लेकिन धर्मदेव को किसी भी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. दृढ़ प्रतिज्ञ धर्मदेव भगवान राम के भक्त हैं. और उन्हीं की तरह अपने वचन और सौगंध को मरते दम तक निभाने के लिए भी संकल्पित हैं.

नौकरी गई, बीवी-बेटों की मौत पर भी नहीं नहाए
धर्मदेव कोलकाता में एक जूट फैक्ट्री में काम करते थे. लेकिन ना नहाने की कसम के चलते ही उनकी नौकरी चली गई करने. लेकिन इससे उसे फर्क नहीं पड़ा. शरीर से बदबू भी आती है और लोग उसे नहाने के लिए भी कहते हैं, लेकिन वह नहाने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है. इन सबके बीच दशकों से न नहाने वाले 62 साल के बुज़ुर्ग कभी बीमार भी नहीं पड़ते. आपको बता दें, कि इसी तरह ईरान के अमो हाजी भी बीते 67 सालों से नहाए ही नहीं. यह शख्स ईरान के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र 87 साल है. इन्होंने इतने सालों में अपने शरीर पर पानी तक नहीं डाला है. इसलिए इन्हें दुनिया का सबसे गंदा इंसान भी कहा जाता है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts