Connect with us

Uncategorized

हादसे में पति-पत्नी की मौत, 6 साल का मासूम बेटा गंभीर

ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा नेशनल हाईवे पर नानकमत्ता के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी। जबकि उनका छह साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह साल के बेटे आरुष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहे थे। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उनकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।अस्पताल में डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ वीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts