Connect with us

Weather

हाई अलर्ट: कुमाऊं पर भारी अगले चार दिन, पहाड़ और मैदान दोनों जगह भारी बरसात का अलर्ट

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में तीन सितंबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। जबकि कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है। ऐसे में येलो अलर्ट जारी कर प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, मंगलवार को हल्द्वानी समेत कुमाऊं के कई इलाकों में जोरदार वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, कुमाऊं और गढ़वाल के सभी जिलों में तीन सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। उन्होंने कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में येलो अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।

jagran

वर्षा के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

34.2 रहा हल्द्वानी का अधिकतम पारा

मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक अधिक रहा।

स्टेशनवार तापमान

स्टेशन       अधिकतम     न्यूनतम

हल्द्वानी    34.2            25.1

मु1तेश्वर    21               14.2

नैनीताल     23               18

रामनगर     36               26.4

अल्मोड़ा      26              19

चंपावत       30               21

बागेश्वर      25               22

पिथौरागढ़    27              19

रुद्रपुर          36               28.2

काशीपुर       34               24

अल्मोड़ा में हुई पानी की किल्लत

अल्मोड़ा जिले के कोसी पंपिंग हाउस में सोमवार देर रात बिजली आपूर्ति ठप होने से घंटों पंपिंग ठप रही। इससे मुख्यालय के विभिन्न जलाशयों को जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे 84 मोहल्लों की करीब 80 हजार की आबादी प्रभावित रही। लोगों ने आसपास के नौलों व धारों से पानी भरकर जैसे-तैसे काम चलाया।

अल्मोड़ा व इसके आसपास के क्षेत्रों को जीवनदायिनी कोसी नदी से जलापूर्ति की जाती है। सोमवार रात कोसी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप होने से कोसी स्थित तीनों पंप नहीं चले। इससे नगर के सात जलाशयों सर्किट हाउस, कंकरकोटी, सीतापुर, नरसिंहबाड़ी, एडम्स, बिष्टाकुड़ा व हीराडुंगरी को जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे नगर के विभिन्न माेहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रही।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in Weather

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page