Connect with us

Uncategorized

बहु के लिए हैवान बन गया बेटे की मौत के बाद रिटायर्ड शिक्षक

आरोपी ससुर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर देहरी गांव में बुधवार सुबह का है। रश्मि कौशिक के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बेटे प्रिंस और हर्ष हैं। महिला ससुराल में ही मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती है, जबकि परिवार के अन्य लोग भूतल पर रहते हैं। महिला के ससुर भगीरथ सरन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। जबकि देवर प्रवीण कौशिक शिक्षक है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकालना चाहते हैं और उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं।

इसी को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़ित महिला रश्मि कौशिक का आरोप है कि ससुर ने महिला के साथ गाली गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुर चाकू निकाल लाया और महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गई। उसकी नाक में गहरा घाव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts