Connect with us

Uncategorized

भारी बारिश का कहर जारी, गंगोत्री हाईवे पर फंसे तीन हजार यात्राी

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट के पास बार-बार बंद हो रहा है। वहीं, गंगोत्री माग्र हेलगूगाड़ के पास दो दिनों से बंद है। मार्ग बंद होने के कारण करीब तीन हजार यात्रा फंसे हुए हैं। जिनको भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेशभर में आज सुबह से ही लगातार भारी बारिश सिलसिला जारी है। मैदान से पहाड़ तक आफत की वर्षा से जन-जीवन प्रभावित है।शहरी क्षेत्रों में जलभराव और नदी-नालों के उफान से लोग परेशान हैं तो पहाड़ों में भूस्खलन नासूर बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण बार-बार आवाजाही बाधित हो रही है। जिससे हजारों श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। गुरुवार को केदारनाथ समेत आसपास की चोटियों में हिमपात से घाटी का तापमान गिर गया है।

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेल्गू गाड़ व सुनगर के बीच भूस्‍खलन थम गया है, जिसके बाद शुक्रवार को मार्ग खोलने का कार्य जारी है। भारी भूस्खलन के कारण यहां हाईवे गुरुवार पूरे दिन अवरुद्ध रहा। बुधवार शाम को भी राजमार्ग बाधित हुआ था। सुनगर से लेकर गंगोत्री धाम के बीच बुधवार से तीन हजार तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं।

तीर्थयात्रियों के खाने, रहने सहित बच्चों के लिए दूध आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नौगांव ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल कंडाऊ की छत का प्लास्टर वर्षा के दौरान गिर गया। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बच्चे प्रार्थना सभा में थे। छत का हिस्सा गिरने की आवाज सुनकर शिक्षक और छात्र डरे हुए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की विदाई से पहले वर्षा उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रही है। बुधवार शाम को शुरू हुई मूसलधार वर्षा गुरुवार सुबह तक जारी रही। कई क्षेत्रों में करीब 16 घंटे लगातार हुई वर्षा से जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts