Connect with us

Uncategorized

बोले योग गुरू बाबा रामदेव, जल्द ही पाकिस्तान के होंगे टुकड़े, बलूचिस्तान, पीओके और सिंध का होगा भारत में विलय

हरिद्वार। योग गुरु स्वामी रामदेव ने पाकिस्तान की मौजूदा हालत पर बयान देते हुए कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान के टुकड़े होने वाले हैं। बलूचिस्तान पीओके और सिंध क्षेत्र का बहुत जल्द भारत में विलय होगा और पाकिस्तान अदना-सा देश रह जाएगा।
श्रीरामचरित्रमानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर छिड़ी बहस पर रामदेव ने कहा कि देश में रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है। जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है, ऐसे लोगों का पुरजोर विरोध करना चाहिए। गणतंत्र दिवस के मौके पर हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण करते हुए स्वामी रामदेव ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts