Connect with us

Uncategorized

सीएम धामी से लालकुआं से चुनाव लडऩे की अपील, पूर्व में विधायक कर चुके सीट छोडऩे की घोषणा

लालकुआं : उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार किया। जिसके लिए वह पूरे प्रदेश की जनता के आभारी रहेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के लोगों से सीएम धामी को लालकुआं सीट से चुनाव लडऩे की अपील की। इस पर उन्होंने धन्यवाद देते हुए टाल दिया। लालकुआं विधायक पहले ही सीएम के लिए सीट छोडऩे की घोषणा कर चुके हैं।

गुरुवार को हल्द्वानी से उधम सिंह नगर जनपद की ओर को जा रहे धामी के काफिले को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेशन तिराहे के समीप रोक लिया। अबीर- गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखंड की प्रतीक मानी जा रही ब्रह्मकमल की टोपी पहना कर  स्वागत किया।

कहा कि लालकुआं के विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट पूर्व में ही घोषणा कर चुके हैं कि वह पुष्कर सिंह धामी के लिए लालकुआं सीट छोडऩे को तैयार हैं। यदि धामी लालकुआं से चुनाव लड़े तो क्षेत्र के व्यापारी भी बढ़-चढ़कर उनका सहयोग करेंगे। जिस पर उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार उत्तराखंड में प्रत्येक क्षेत्र में चौमुखी विकास करके प्रदेशवासियों के दिलों में खरा उतरने का प्रयास करेगी।

यह अलग बात है कि सीएम धामी चुनाव हार गए पर प्रदेश में उनकी लोकप्रियता बहुत है। तीन से चार विधायक अपनी सीट छोडऩे की पेशकश कर चुके हैं। कई संगठन दोबारा सीएम बनाने को लेकर दबाव बना चुके। वहीं खटीमा में पहली बार सीएम के पहुंचने पर भाजपा महिला कार्यकर्ता रोने तक लगी थीं।

इस दौरान उन्होंने चुनाव के दौरान  मेहनत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार सेतिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री राज लक्ष्मी पंडित, तारा पांडे, सभासद धन सिंह बिष्ट, संजय अरोरा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी संभल, विनोद श्रीवास्तव, पंकज पांडे, आदर्श श्रीवास्तव, विशाल झा, निशांत गिरी, सत्येंद्र गंगवार, विनोद बिष्ट और प्रमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts