Connect with us

Uncategorized

दुनिया की सबसे छोटी गिटार देखी है आपने? देख लीजिए ये है, लिम्का बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

हल्द्वानी। अब तक कई कीर्तिमान अपने नाम करने वाले राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में आर्टिस्ट के पद पर कार्यरत प्रकाश उपाध्याय ने एक और उपलब्धि हासिल की हैं। प्रकाश उपाध्याय ने विश्व का सबसे छोटा गिटार वर्किंग मॉडल बनाकर लिम्का बुक ऑपफ रिकॉर्ड में दर्ज किया है। प्रकाश उपाध्याय ने कापफी लगन और मेहनत से विश्व के सबसे छोटे गिटार का निर्माण किया। इससे पूर्व इनको उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त इनको गोल्ड अवार्ड, एक्सीलेंस अवाड, उत्तराखण्ड आइकन अवार्ड, नटराज कला रत्न सम्मान, कोरोना वोरियर सम्मान सहित अनेकों राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा कई स्वर्णपदक, कांस्य पदक, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह इत्यादि प्रदान किया गया।

प्रकाश को उत्तराखंड के नारी संघर्ष, पलायन, सामाजिक सरोकारों, वर्तमान परिपेक्ष से जुड़े विषयों पर पेन्टिंग बनाना व कलात्मकता पर नये प्रयोग करना अच्छा लगता है। इसके अतिरिक्त प्रकाश के नाम 6 व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड व तीन सामुहिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड जिसको संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की प्रतिष्ठित किताब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2019 में दर्ज कर लिया है। प्रकाश उपाध्याय ने मात्र 3 सेंटिमीटर लंबाई के साथ शुद्ध चंदन की लकड़ी, तांबे, एलमुनियम के तार व पिन से गिटार का वर्किंग मॉडल तैयार करके अपना सातवां नया व्यक्तिगत विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसकी आवाज को माइक के माध्यम से बडे अच्छे से सुना जा सकता है। जिसको मात्र 4 घंटंा 30 मिनट में बनाकर तैयार किया है। जिसे लिम्का बुक ऑपफ रिकॉर्ड 2021-22 में दर्ज कर लिया गया है। इनके रिकॉर्ड को लिम्का बुक ने अपने किताब के बैक कवर मे मुख्य स्थान दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts