Connect with us

Uncategorized

लालकुआं से हरीश रावत आठवें राउंड में 12 हजार वोटों पीछे

नैनीताल जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए पोस्टल बैलट की गिनती हो रही। लालकुआं में पूर्व सीएम हरीश रावत की राह मुश्किल हो गई है। वह 10 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। 59हजार वोट गिने जा चुके हैं। अब महज 30 हजार वोट गिने जाने बाकी हैं। भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य आगे चल रही हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य पीछे चल रहे हैं। हल्द्वानी सीट पर 28000 वोटों की गिनती पूरी, भाजपा के जोगेंद्र रौतेला 5137 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं रामनगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह पाल आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट दूसरे स्थान पर बने हैं। भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा आगे चल रहे हैं। कालाढूंगी से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा पीछे हो गए हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts