Connect with us

Uncategorized

हरिद्वार ब्रेकिंग- पंचायत चुनाव में बंटा जहर….उत्तराखंड में कच्ची शराब से पांच घर तबाह

हरिद्वार के फूलगढ़ में कच्ची शराब से पीने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी की मौत कच्ची शराब पीने के बाद खून की उल्टियां होने से हुई है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में शराब बांटी जा रही है। पुलिस प्रशासन की टीम गांव पहुंच गई है। छानबीन की जा रही है। गांव में मातम छाया है। हरिद्वार के फूलगढ़ में शनिवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही मातम मच चुका था। कई घरों से चीख-चीखकर रोने की आवाजें आ रही थीं। जिन्हें सुनकर इलाके के लोग सिहर उठे। मृतकों के घर पहुंच कर जब उन्होंने मंजर देखा तो सन्न रह गए। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक पांच लोग दम तोड़ चुके हैं, इससे पहले शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हुई थी। ये सभी मौतें कच्ची शराब पीने से हुई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मरने वालों ने कहां से शराब खरीदी और इस शराब के कारोबार में कौन-कौन से लोग जुटे हुए हैं।
मृतक
बिरम सिंह (55) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
राजू (45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
अरुण (28) पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
मनोज (32) निवासी शिवगढ़
तेजपाल (62) पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
इश्मपाल (35) पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts