Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : स्कूटी सवार युवतियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर मालिक हादसे का शिकार, अस्पताल पहुंचने से पहले दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड गन्ना सेंटर के पास स्कूटी सवार युवती के बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चला रहे मालिक की ही चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक चांदनी चौक घुड़दौड़ा, देवलचौड़ निवासी 42 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र मोहन सिंह 16 मई की दोपहर अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर रामपुर रोड से घर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे स्कूटी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और झटका लगते ही प्रेम सिंह ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और दब कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि प्रेम सिंह एक ट्रैक्टर के मालिक हैं और गौला में रेता उठान का काम करते थे। रोज की तरह वह मंगलवार को ट्रैक्टर लेकर घर वापस लौट रहे थे। वह अभी गन्ना सेंटर के पास बजवालपुर पहुंचे थे कि तभी अचानक सामने से स्कूटी सवार दो युवतियां आ गईं। युवतियों के बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का पहिया सड़क से नीचे उतर गया और ट्रैक्टर सीधा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद प्रेम उछल कर ट्रैक्टर से गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए। इस हादसे में युवतियां तो बाल-बाल बच गईं। प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts