Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-पुलिस चौकी में पीड़िता को धमकी, आईजी ने लिया एक्शन

हल्द्वानी। घर बेचने के नाम पर जिस महिला के साथ लाखों की ठगी की गई उसी पीड़ित महिला को पुलिस चौकी बुलाकर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला जब आईजी के संज्ञान में पहुंचा तो आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया और मामले की जांच की रही अधिकारी एसआई बबिता से मामले की जांच छीन ली। बता दें कि वार्ड 18 शिवपुरी भवानीगंज निवासी पल्लवी गोयल ने बीती 22 फरवरी को गली नंबर चार रामपुर रोड निवासी पूजा जग्गी, उसकी मां शशि देवी और भाई समता प्रकाश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पूजा ने अपनी ही मां के मकान का सौदा 30 लाख रुपए में किया और यह तथ्य छिपाया कि मकान उसी की मां का है।

इसके एवज में पूजा ने कमीशन भी मांगा था, लेकिन रजिस्ट्री के नाम पर पूजा उसे टालती रही। बात तब बिगड़ी जब पल्लवी ने अपने पैसे वापस मांगने लगी। इस मामले की जांच एसआई बबिता को सौंपी गई थी और एसआई बबिता के बुलावे पर पल्लवी बीती 11 मार्च को हीरानगर चौकी पहुंची। बताया जा रहा कि जहां आरोपी पहले से मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के सामने उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी। इसकी शिकायत पल्लवी ने आईजी डा. नीलेश आनंद भरणे से की। जिसके बाद मामला एसएसपी पंकज भट्ट तक पहुंचा। मामला बड़े अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आनन-फानन में एसआई बबिता से जांच वापस लेते हुए टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज कुमार को दे दी गई, और मामले में पूजा जग्गी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts