Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी-मोटा चालान नहीं कटवाना चाहते तो सावधान हो जाएं दुकानदार

हल्द्वानी। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध किए जाने को लेकर शहर के कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने 17 दुकानों में छापेमारी करते हुए चालान काटा और 6500 रुपये का जुर्मना भी वसूला। नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्यवाही से दुकान स्वामियों में हडकंप मच गया। बता दे कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तहत निगम प्रशासन ने इस पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने इस अभियान के लिए विशेष तौर पर सफाई निरीक्षक चतर सिंह की तैनाती की गई।

वह रोजाना अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ टीमें बनाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाएंगे, और इसी क्रम में टीम ने मंगलवार को ऊंचापुल, दमुवाढूंगा, रोडवेज सहित क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया और 17 दुकानदारों के चालान काटते हुए 6500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। सफाई निरीक्षक चतर सिंह व अमोल असवाल ने 16 मई की सुबह से अभियान शुरू किया। सफाई निरीक्षक चतर ने बताया कि दुकानों का निरीक्षण किया गया, जहां पॉलीथिन मिली उनका चालान किया गया है। इस बीच किसी भी दुकान में सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं मिला। बताया गया कि ठेले, फड़ वालों के पास पॉलीथिन अधिक मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts