Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: स्टाम्प विक्रेता की होटल के कमरे में मिली लाश पुलिस मौके पर क्षेत्र में दहशत

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास अशोक होटल के एक कमरे में लाश मिली है। जानकारी के अनुसार देवकीनंदन पुत्र महेश चंद्र निवासी चांदनी चौक गन्ना सेंटर हल्द्वानी रामपुर से आया औऱ अशोक होटल में कमरा no 103 में ठहरा। आज सुबह देवकीनंदन की लाश कमरे में मिली। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और मौके का निरीक्षण किया। कमरे से पुलिस को सल्फास की खाली शीशी और शराब की बोतल मिली है। बताया जा रहा है कि देवकीनंदन हल्द्वानी तहसील में स्टाम्प विक्रेता है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts