Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- जाली स्टाम्प बनाकर रिश्तेदारों ने हड़प ली महिला की दुकान

हल्द्वानी। फर्जी तरीके से जाली स्टाम्प पेपर बनाकर एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर दुकान हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि इस दुकान के अलावा उनके पास कोई और संपत्ति नहीं है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जवाहर नगर हल्द्वानी निवासी महनाज जहां पत्नी मजहर नईम नवाब ने पुलिस में शिकायत की है। जिसमें उसका कहना है कि पटेल चौक में दुकान नंबर 142 विरासतन है। उस दुकान को उसके दादा स्व. गुलाम नबी चलाते थे जिसमें दादइलाही का काम होता है। 1973 में उनका निधन हो गया। महिला के अनुसार उसके पिता स्व. शफाअत नबी अपने पिता के साथ दुकान की देखभाल करते थे। महिला के अनुसार उसके चाचा रहमत नबी, उनकी पत्नी अनीसा बेगम, पुत्रगण मुजाहिद, साजिद व अबूजर पुत्र राजू निवासी लाइन नंबर 2 आजादनगर की उस दुकान के लिए नियत खराब हो गई और उन्होंने उसके पिता स्व. शफाअत नबी के नाम से जाली स्टाम्प पेपर तैयार कर लिया। उसे एक करोड़ रूपए में बेचने की तैयारी करने लगे। महिला का कहना है कि उसके चाचा की मृत्यु इसी साल मार्च हो गई। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर कर दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने मामले की शिकायत डीआईजी और एसआईटी में भी की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts