Connect with us

Uncategorized

हिम्मत की दाद: 19 वर्षीय रेखा जब भिड़ी भालू से, पूरे परिवार को बचाया,

पौड़ी। आज पट्टी चौथान क्षेत्र में भालू ने ग्राम मातोली की दो महिलाओं श्रीमती हीरा देवी पत्नी श्री हयातसिंह व कुमारी रेखा पुत्री श्री गोविंद सिंह सहित हीरा देवी के एक वर्ष के नाती पर जानलेवा हमला कर दिया ,हमले में दोनों को काफी जख्म पहूंचे हैं ,घटना लगभग दिन के 12:30बजे की आसपास की है ,जब हीरा देवी मायके आयी हुई अपनी पुत्री को देवता पूजने के पश्चात ससुराल भेजने जा रही थी ,हीरा देवी के साथ मे उसका दुधमुंहे नाती भी था ।गनीमत ये रही की भालू जैसे ही पहला हमला हीरा देवी पर किया इतने में 19वर्षीय रेखा ने भालू पर दरांती से वार कर दिया ,जिसमें कि भालू ने हीरा देवी को छोडकर कु रेखा पर ही हमला कर दिया ,और हीरा देवी व उसके नाती सहित अपनी जान भी बचायी ,कुमारी रेखा के साहस व हिम्मत को धन्यवाद करना होगा ।फिलहाल नाती सुरक्षित है और हीरा देवी व रेखा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूगीधार मे प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ,हीरा देवी के सिर व दाहिने हाथ पर जख्म पडे हैं ,जबकि रेखा के दाहिने हाथ व सीने में गहरे जख्म पडे हैं ।हम दोनों घायलों ईश्वर से स्वस्थ होने की कामना करते हैं ।नन्दन सिंह विष्ट ,ग्राम मंगरों ,मंडल उपाध्यक्ष भाजपा थलीसैंण ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts