Connect with us

Uncategorized

बढ़ती ताकत: एनयूजेआई के शानदार विस्तार का गवाह बना रानीखेत, जिलाध्यक्ष सतीश जोशी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के साथ ली शपथ

खबर शेयर करें -

रानीखेत। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड की जिला इकाई अल्मोडा का शपथ ग्रहण समारोह आज रानीखेत क्लब में संपन्न हुआ| एनयूजेआई जिला इकाई अल्मोडा के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि 30 जुलाई को 1 बजे रानीखेत क्लब माल रोड में जिला इकाई के पदाधिकारियों को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने शपथ दिलाई| शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सांसद अजय टम्टा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय सहित एनo यूo जेo उत्तराखंड प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तलवाड़, प्रदेश सचिव मनोज लोहनी, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी सहित कई वरिष्ठ पत्रकार, पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे| इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जोशी ने एन यू जे संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी |जिला इकाई अल्मोडा द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया| विधायक डॉo प्रमोद नैनवाल सहित सभी अतिथियों ने रानीखेत में अतिशीघ्र मीडिया सेंटर का निर्माण कराने पर जोर दिया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया| जिलाध्यक्ष सतीश जोशी ने सभी का आभार व्यक्त कर भविष्य में जिले के पत्रकार हितों के लिए सदेव समर्पित रहने का आश्वासन दिया| इस अवसर पर शपथ लेने वालों में नंद किशोर गर्ग, गोपाल सिंह बिष्ट, गोपाल गोस्वामी, विमल शाह, प्रताप बिष्ट, ललित सिंह बिष्ट, कैलाश पुजारी, जगदीश तिवारी, नवीन भट्ट, चंद्रप्रकाश आर्य, सचिन जोशी, सुधीर कुमार सहित महेश आर्य, सोनू फर्त्याल, नवल पांडेय, मदन कुवार्बी, रामेश्वर गोयल, कोतवाल नासिर हुसैन सहित सैकड़ों गनमान्य लोग मौजूद रहे|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts