Connect with us

Uncategorized

मसूरी-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी रोडवेज बस; दो की मौत व कई घायल

मसूरी: मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को मसूरी के अस्पताल भेजा जा रहा है।

jagran

हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। आइटीबीपी, फायर, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

jagran

बताया कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जगह दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई है। भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।  

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts