Connect with us

Uncategorized

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया दादी ने तो उतार दिया मौत के घाट

खबर शेयर करें -

नातिन और उसके प्रेमी की एक गलती ने खोल दी पोल
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग नातिन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी को मौत के घाट उतार दिया. बताया गया कि नातिन ने सब्‍जी काटने वाले चाकू से दादी के गले पर कई वार किए। दरअसल बेवर थाना क्षेत्र के किल्‍ली गांव में शारदा देवी परिवार के साथ रहती थी। शारदा के साथ उनकी नाबालिग नातिन भी रहती थी। बीती रात नातिन का प्रेमी उससे मिलने घर आ पहुंचा। बताया जा रहा है कि नातिन को दादी ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दादी कुछ समझ बोल पाती कि नातिन ने पास रखी सब्‍जी काटने वाली चाकू से दादी के ऊपर हमला कर दिया।

नातिन ने दादी पर एक के बाद एक कई वार गले में किए। हालांकि तब भी दादी की सांसें चल रही थीं। इसके बाद नातिन के प्रेमी ने चाकू से दादी की बेहरमी से हत्‍या कर दी। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड में सब्जी काटने वाले चाकू का इस्तेमाल किया गया था, जो घर की रसोई घर में रखा था। हत्या करने के बाद रात करीब दो बजे आरोपी बाइक लेकर शाहजहांपुर चला गया, वहीं पोती बिना किसी को भनक लगे अपने कमरे में जाकर लेट गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts