Connect with us

Uncategorized

अच्छी खबर : अब इन 59 देशों में बिना पूर्व वीज़ा कर सकेंगे यात्रा

वैसे तो दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की सूची में भारतीय पासपोर्ट 90वां पर स्थान था। लेकिन इस साल 2022 में भारत ने अपने पासपोर्ट को मजबूत किया है। इस साल भारत का पासपोर्ट छह स्थान चढ़कर 84वें स्थान पर पहुंच गया है। अब भारत में रहने वाले लोग अपने पासपोर्ट पर 59 देशों में बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट पर अब लोग 59 देशों में बिना वीजा के सफर कर सकते हैं। यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (IATA) के डाटा पर आधारित है।
वीजा फ्री (Visa Free) यात्रा का मतलब आप कभी भी इन देशों में इंडियन पासपोर्ट के सहारे जा सकते हैं। हालांकि, सभी देशों के अलग-अलग नियम होते हैं। कई देश वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं, जहां पहुंचते ही आपको वीजा मिल जाता है। तो कुछ देशों में रुकने का समय निश्चित है।

59 देशों में से कुछ प्रमुख देश
• नेपाल – जब तक आप चाहें
• भूटान – 6 महीने तक
• मालदीव – 3 महीने तक
• फिजी – 4 महीने तक
• मकाऊ – 30 दिनों तक
• इंडोनेशिया – 30 दिनों तक
• कतर – 30 दिनों तक
• फिलिस्तीन – 3 महीने तक
• माइक्रोनेशिया – 30 दिनों तक
• बारबाडोस – -3 महीने तक
• ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स – 30 दिनों तक
• कुक आइलैंड्स – 31 दिनों तक
• डोमिनिका – 6 महीने
• अल साल्वाडोर – 90 दिन

इसके अलावा और भी कई देश है, जहां आप बिना विजा के यात्रा कर सकते है। इन देशों में माइक्रोनेशिया, फिजी,सेरा लिओन, मार्शल आईलैंड, पलाऊ आईलैंड्स, समोआ, तुवालू, वानुअतु, ईरान, जॉर्डन, कतर, अल्बेनिया, सर्बिया, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आईलैन्ड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, मालदीव, ट्यूनीशिया, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, कुक आईलैंड्स, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मकाओ, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते,अल साल्वाडोर, बोत्सवाना, केप वर्डे आईलैंड्स, कोमोरेस आईलैंड्स, इथोपिया, गैबॉन, गिनी-बिसाऊ, मेडागास्कर, मॉरिटानिया, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नियू, रवांडा, श्रीलंका, बोलीविया, सेशल्स, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, ओमान, सेनेगल, युगांडा और जिम्बाब्वे का नाम शामिल है। यहां आप वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं लेकिन सभी देशों में रहने की एक अवधि निर्धारित है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts