Connect with us

Uncategorized

गजब:थाने के बुजुर्ग चौकीदार का 28 साल की बहू पर आया दिल, मंदिर में लिए सात फेरे

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के 70 वर्षीय कैलाश यादव का 28 वर्षीय पुत्रवधू पूजा से मंदिर में विवाह करने की फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस तस्वीर की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। लोगों ने यह मामला पुलिस की नॉलेज में भी डाल दिया है। कैलाश यादव बड़हलगंज थाने में चौकीदार है। पत्नी की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है।

कैलाश ने चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे की मृत्यु के बाद बहू की शादी किसी अन्य जगह करा दी थी। मगर वह वहां से चली आई। इसके बाद वह अपने पहले वाले ससुराल कैलाश के घर रह रही थी। इसी बीच अब इंटरनेट मीडिया पर उसके शादी का फोटो वायरल हुआ तो लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया है। आसपास लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोतवाल जेएन शुक्ला ने बताया कि कैलाश और उनका एक बेटा थाने पर चौकीदार और फालोअर का कार्य करते हैं। इंटरनेट मीडिया पर वायरल फोटो की जानकारी कर रहे हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts