Connect with us

Uncategorized

मसूरी-देहरादून हाईवे पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 40 लोग थे सवार; दो की मौत व कई घायल

मसूरी: मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

jagran

लगभग 40 लोग थे उत्‍तराखंड रोडवेज बस में सवार

हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।

jagran

हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

jagran

हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी

बताया कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts