Connect with us

Uncategorized

G20 Summit: उत्तराखंड के उत्पादों को दुनिया में मिलेगा बाजार, परोसी जाएगी कुमाऊं की खास डिश पहाड़ी ‘शिखर’

 G20 Summit: रामनगर में जी-20 सम्मेलन के दौरान पैवेलियन में लगे उत्तराखंड के उत्पाद भी निश्चित तौर पर विदेशी मेहमानों को लुभाएंगे। खासकर मडुए की खासियत जान मेहमान इसे व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में मददगार साबित हो सकते हैं।

यही नहीं, यूएसनगर के खटीमा में बनने वाले मूंज समेत अन्य स्थानीय उत्पाद भी प्रदर्शनी के माध्यम से ध्यान खीचेंगे। उत्तराखंड की संस्कृति व पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

परोसा जाएगा पहाड़ी शिखर

मेहमानों के लिए अदरक की चाय, मडुए की रोटी और भट की चुड़कानी उत्तराखंड शासन के सचिव डा. पंकज पांडेय ने सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट व रेडिशन होटल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।   बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। होटल में मेहमानों के लिए चार तरह की चाय होगी।

इनमें अदरक व मसाले की चाय भी शामिल है। दो तरह की बिरयानी। पहाड़ी शिखर यानी मटन भी परोसा जाएगा। यह मिट्टी के बर्तन में पकाया जाता है। शिकार के बाद बचे मटन को पकाकर तैयार होने वाला व्यंजन ही पहाड़ी शिखर कहलाता है।

सिंगापुर, थाईलैंड आदि देशों के व्यंजन भी रहेंगे शामिल

इसके अलावा कुमाऊंनी रायता, भट का चुड़कानी, मडुए की रोटी, जेसमीन का चावल, सिंगापुर, थाईलैंड आदि देशों के व्यंजन भी शामिल रहेंगे। विज्ञानियों के साथ भारत के कुछ अफसर भी रहेंगे। इनमें कुछ लोगों के नवरात्र के उपवास होने की संभावना के मद्देनजर कुट्टु के आटे की पूड़ी, आलू जीरा, दही आदि व्रतियों के लिए व्यंजन होंगे।

कांच की बोतल में देंगे पानी रेडिशन होटल में प्लास्टिक की बोतल में पानी नहीं दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्लास्टिक पर पूरी तरह बैन रहेगा। प्लास्टिक से जुड़े चम्मच या अन्य कोई भी सामान का प्रयोग नहीं होगा। इसके स्थान पर कांच के बोतल में पानी रखा जाएगा। कुल मिलाकर रेडिशन होटल प्लास्टिक फ्री होगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts