Connect with us

Uncategorized

13 फरवरी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खूब बरसेगी ग्रहों के राजा सूर्यदेव की कृपा

13 फरवरी को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। 13 फरवरी को सूर्य देव मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य देव के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं….

मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।
इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।
खर्च पर कंट्रोल रखें।
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।


वृष राशि-

वृष राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।
इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।
सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।
धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।
व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।
मिथुन राशि-

सूर्य राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा।
धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
लेन- देन के लिए समय शुभ है।

मकर राशि-

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा।
इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।साभार: हिंदुस्तान मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts