Connect with us

Uncategorized

चार जवानों की मौत,पिथौरागढ़ से लगी नेपाल सीमा पर पुलिस वाहन खाई में गिरा

पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले में एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में प्रशिक्षण के लिए डोटी जिला जा रहे नेपाल प्रहरी (पुलिस) के चार जवानों की मौत हो गई। जबकि, वाहन चालक समेत नौ जवान घायल हो गए, जिनमें से छह जवानों और चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैतड़ी जिले के CDO सुरेश पंथी ने बताया कि सुबह बैतड़ी से डोटी जिले के दीपायल स्थित तालीम केंद्र के लिए पुलिस जवानों को ले जा रहा वाहन पाटन के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जवान अर्जुन कठायत, रमेश सिंह साउद, लोक बहादुर बाठामगर और दिर्घ बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।

गणेश बहादुर खड़का, गोपाल बहादुर पाल, भानु बिष्ट, नरेश कठरिया, पुतली खड़का, टेकेंद्र ऐरी, चंद्र सिंह ठगुन्ना, आशा धामी, चालक दिनेश महर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही नेपाल प्रहरी और सेना के जवानों ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा।

हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रहरी गणेश बहादुर खड़का और पुतली खड़का को नेपाल आर्मी के हेलीकॉप्टर से उपचार के लिए नेपालगंज भेजा गया है। अन्य घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। CDO पंथी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts