Connect with us

Uncategorized

मुंगेर के पूर्व विधायक रामदेव सिंह यादव का हार्ट अटैक से निधन, 1990 से 1994 तक संभाली राज्य के सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी

मुंगेर के पूर्व विधायक एवं राज्य के सहकारिता मंत्री रहे रामदेव सिंह यादव का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अहले सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। स्व. यादव 1980 से 1995 तक मुंगेर के विधायक रहे। 1990 से 1994 तक राज्य के सहकारिता मंत्री रहे। दो बार उन्होंने लोकदल एवं 1990 में जनता दल से चुनाव जीते। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके रिश्तेदार एवं सपा के जिलाध्यक्ष पप्पू यदव ने बताया कि स्व. यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts