Connect with us

Uncategorized

तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल के पूर्व मंत्री का ‘अकेलापन’ दूर करना जेल अधीक्षक को पड़ गया महंगा

दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधीक्षक को दो कैदियों को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल में रखने पर नोटिस जारी किया गया है। दरअसल दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन 11 मई को एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में लिखा कि वो काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं, और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने की सलाह दी है। अनुरोध पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल में जेल अधीक्षक ने दो कैदियों को रख दिया था। इसे लेकर सत्येंद्र जैन की सुरक्षा पर सवाल उठ गए थे, तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में अब जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही कड़ी सुरक्षा वाली जेल में बंद हैं। उन्होंने 11 मई को एक पत्र लिखकर उन्हें अन्य कैदियों के साथ रखने का अनुरोध किया था। पत्र में उन्होंने अकेलेपन के कारण अवसाद और अधिक सामाजिक संपर्क की आवश्यकता का हवाला दिया था। जेल अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन को पता चलने के तुरंत बाद उन्हें वापस उनके सेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक ने जेल प्रशासन के साथ इस मामले पर चर्चा किए बिना यह निर्णय लिया। जेल नंबर 7 के अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उन्हें नोटिस जारी किया है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts