Connect with us

Uncategorized

पूर्व राज्यपाल सैय्यद सिब्ते रज़ी का इंतकाल, लखनऊ में ली आखिरी सांस

लखनऊ। झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया है। उन्होंने हृदय रोग का किंग जार्ज मेडिकल कालेज में अंतिम सांस ली। पुराने कांग्रेसी नेता सिब्ते रज़ी को गांधी परिवार का विश्वसनीय माना जाता था। कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जन्मे थे। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनका निधन हुआ है। उन्होंने रायबरेली के हुसेनाबाद हायर सेकेण्डरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कालेज में प्रवेश लिया।
वह छात्र राजनीति में उतरे और पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकाम किया था। सैयद सिब्ते रजी 1969 में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद 1971 में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने। सैयद सिब्ते रजी तीन बार राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। पहली बार 1980 से 1985 तक, दूसरी बार 1988 से 1992 तक और तीसरी बार 1992 से 1998 तक वे राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया। 1980 से 1984 तक वे यूपी कांग्रेस के महासचिव भी रहे। उनके राजनीतिक अनुभव को देखते हुए राज्यपाल भी बनाया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts