Connect with us

Uncategorized

पहले पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, फिर कुएं में बच्चों को फेंका, सुसाइड नोट में बताई वजह

जिस घर में पति-पत्नी के बीच लगातार कलेस रहने लगे उस घर का भगवान ही मालिक होता है। यही कलेस बढ़ते बढ़ते एक दिन इतना घातक भी साबित हो जाता है जिसकी कल्पना भी नहीं की गयी होती है। इसका उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। यहां के पुणे से एक रौंगटे खड़ी कर देने वाली खबर सामने आई है।

एक शख्स ने पत्नी की कलेश के कारण अपने पूरे परिवार की जान ले ली। बाद में, खुद भी आत्महत्या कर ली। बता दें, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

जिले के वरवंड इलाके में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान 42 वर्षीय डॉक्टर अतुल दिवेकर, उनकी 39 वर्षीय पत्नी पल्लवी दिवेकर और बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतुल ने घर पर कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर बच्चों को एक कुएं के पास ले गया और उसमें फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चों को फेंकने के बाद अतुल वापस घर लौट आया और फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे से लटके मिले। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts