Connect with us

Uncategorized

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल दुर्घटना में घायल, सिर पर गंभीर चोट

खबर शेयर करें -

देहरादून। फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है।सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है।बता दें, कुछ समय पहले जुबिन सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल ट्रेंड की वजह से चर्चाओं में आए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts