Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

हल्द्वानी। शुक्रवार देर शाम डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उस समय हंगामा हो गया जब अस्पताल में प्रसव के ऑपरेशन के बाद नवजात शिशु की मौत हो गयी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलापफ कार्यवाही की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार रेखा पत्नी नीरज कुमार यहां राजपुरा स्थित अपने मायके में रहती थी। रेखा के पति नीरज ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं का रहने वाला है। शुक्रवार की सुबह पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे परिजनों द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया। जिसके बात चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।

आरोप है कि सुबह से शाम तक चिकित्सक उसे टहलाते रहे, लेकिन पत्नी को ऑपरेशन के लिए नहीं ले गये। बाद में हंगामा करने पर चिकित्सक उसे ऑपरेशन के लिए ले गये। इसके कुछ देर चिकित्सकों ने बताया कि प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई है। इससे परिजनों में आक्रोश पफैल गया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरु कर दिया, और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामले को शांत कराया। इधर अस्पताल प्रशासन ने मामले में परिजनों की ओर से लिखित शिकायत आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts