Connect with us

Uncategorized

नकली दवा बना रही थी ड्रग फैक्ट्री!! छापेमारी के बाद फैक्ट्री सील, जांच जारी

हरिद्वार। अपने देश में नकली चीज और उसका इतना बड़ा तंत्र है की हम क्या खा या पी रहे हैं उसका असली या नकली होने का कोई भरोसा नहीं। बात केवल खाने पीने की चीजों को नहीं बल्कि आप जो दवा खा रहे हैं उसकी भी असली होने की कोई गारंटी नहीं है। आए दिन नकली दवा बनने की फैक्ट्री पकड़ी जा रही हैं। इसी शक में यहां एसटीएफ ने नकली दवा बनाने के शक में एक ड्रग फैक्ट्री में छापेमारी की है। फिलहाल फैक्ट्री सील कर दी गई है।

एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने भगवानपुर की एक दवा फैक्ट्री पर छापेमारी की। छापे के दौरान शक होने पर टीम ने दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने तक फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
अभी कुछ दिन पहले ही देहरादून एसटीएफ और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने भगवानपुर की एक फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली दवा बनाने के कारोबार का भंडाफोड़ किया था। रविवार को संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नकली दवाएं बनाने के शक में भगवानपुर के सिसौना गांव में चल रही एक और दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी शुरू करने से पहले ही टीम ने फैक्ट्री में आवाजाही के सारे रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिया। छापेमारी के दौरान टीम ने फैक्ट्री में बनाई जा रही दवाइयों के साथ ही इनकी आपूर्ति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। हालांकि फैक्ट्री में उस समय मौजूद कर्मचारी और अधिकारी टीम को पूरी जानकारी नहीं दे सके। इस दौरान टीम ने नकली होने के शक में कई दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही फैक्ट्री में आने वाले कच्चे माल और दवा तैयार होने पर इसकी आपूर्ति से संबंधित कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। ड्रग निरीक्षक मानवेंद्र राणा ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। सैंपल में गड़बड़ी मिली तो केस दर्ज कराया जाएगा। सैंपल की जांच की रिपोर्ट आने तक फैक्ट्री को सील कर दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts