Connect with us

Uncategorized

अल्मोड़ा में दुकानें फूंकने का आरोपी पेशी के लिए कोर्ट पहुंचते ही पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पेशी के लिए अल्मोड़ा कोर्ट पहुंचा एक मुल्जिम पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर फरार हो गया है। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस की कई टीमें गाड़- गधेरों और जंगलों की खाक छान रही है। बताया जा रहा है कि दन्या पुलिस ने बीते चार सितंबर को दो दुकानें फूंकने के आरोप में कमल सिंह नाम के युवक को बीते 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कमल सिंह पर क्षेत्र में एक बाइक चोरी करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है। बीते 13 सितंबर को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद कमल को जेल भेज दिया था। इधर गुरुवार को पुलिस उसे पेशी के लिए कोर्ट लाई थी। इसी दौरान वह पुलिस कर्मी को धक्का मारकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी को तलाश जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts