Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में दायित्वों का बंटवारा जल्द!!! दिल्ली पहुंचे धामी, प्रधानमंत्री से मिले

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय दिल्ली में हैं, जहां पर उन्होने दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों और चारधाम यात्रा के बारे में पीएम को जानकारी दी। सीएम धामी रविवार शाम सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए थे। आज वे राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से वह मुलाकात करेंगे। उनकी मुलाकात का समय तय है। इसमें राज्य में जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने, पिथौरागढ़, चिन्यालीसौड़, गौचर के लिए हवाई सेवा शुरू करने के साथ अन्य हवाई सेवाओं के विस्तार पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में मंत्रियों के चार पद खाली हैं। इसके अलावा दायित्वों का बंटवारा नहीं हुआ है। इसे लेकर मुख्यमंत्री संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts