Connect with us

Uncategorized

 नशे में धुत युवक ने बड़े भाई को पीटा, उपचार के दौरान अस्पताल में हुई मौत

हल्द्वानी: नशे में धुत युवक की पिटाई से घायल बड़े भाई ने पांच दिन बाद अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दर्ज मारपीट की धारा को गैर इरादतन हत्या में बदलकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 22 मार्च को बैड़ीखत्ता ज्वाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रेनू आर्य ने काठगोदाम थाने में प्राथमिकी कराई थी।

नशे में धुत था युवक

उसका कहना था कि उसके पति महेश चंद्र आर्य प्राइवेट जाब करते थे। देवर भुवन चंद्र अक्सर उससे व पति से गालीगलौज व मारपीट करता था। देवर नशे का आदी हो चुका है और संपत्ति हड़पने की फिराक में रहता है। 21 मार्च को देवर नशे में धुत होकर आया। घर पर तोड़फोड़ कर पति को पीटा व गला दबाकर घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया।

उपचार के दौरान मौत

पति की हालत बिगड़ने पर बेस अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें डा. सुशीला तिवारी अस्पताल व फिर राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया था। रविवार को पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पूर्व में दर्ज मारपीट और अन्य धाराओं को गैर इरादतन हत्या में बदला गया है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने पुलिस से आरोपित देवर को नशामुक्ति केंद्र भेजने की गुहार लगाई थी। आरोपित वारदात के बाद भी क्षेत्र में नशे की हालत में देखा गया। अब पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts