Connect with us

Uncategorized

पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 2 की मौत, इतने थे सवार

Subscribe,Like,Share

विकासनगर : उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के किसी ने किसी कोने से रोजाना हादसों की ख़बरें सामने आती रहती हैं। अब त्यूनी से हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई ।

थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान (उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts