Connect with us

Uncategorized

स्कूलों में छुट्टी को लेकर डीएम का फर्जी आदेश वायरल, एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई

उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसी को देखते हुए बीते दिनों कई जिलों में जिलाधिकारियो ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए। वही अब इन्हीं आदेशों से छेड़छाड़ कर आगामी दिनों में भी स्कूल बंद किए जाने को लेकर कुछ अराजक तत्वों द्वारा वायरल किया जा रहा है। ऐसा ही मामला पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है।

पिथौरागढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज 9 अक्टूबर 2022 को जनपद पिथौरागढ़ के अंतर्गत खराब मौसम के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा 10 अक्टूबर 2022 को विद्यालयों में अवकाश का फर्जी पत्र जारी किया गया है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र जारी करने वाले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर (FIR) दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस फर्जी पत्र को वायरल न करने की अपील की गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts