Connect with us

Uncategorized

चंपावत में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन

आज चंपावत में सपा जिला अध्यक्ष एवं महासंघ टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंपावत में महंगाई,बेरोजगारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष भट्ट ने कहा बीजेपी और कांग्रेस की सरकार में बेरोजगारी और महंगाई की मार गरीब जनता झेल रही है,जनता अब इन सरकारों को देखकर परेशान हो चुकी है अब भोली-भाली जनता ने इन सरकारों को सबक सिखाने के लिए ठान चुकी है 2023 में निकाय चुनाव और 2024 में सांसद के चुनाव होंगे और तब जनता इन पार्टियों को सबक सिखाएगी। सपा जिला अध्यक्ष भट्ट ने ये भी कहा की वर्तमान सरकार में महंगाई ,बेरोजगारी चरम पर है ,सरकार जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं कर सकती है। धरना प्रदर्शन करने वालों में सपा जिला अध्यक्ष भट्ट ,मुकेश टम्टा, सुभाष पहरी, बलवंत, दीपू मेहरा, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश, प्रदीप, भुवन, शिरोमणि, इत्यादि कार्यकर्ता शामिल रहे।

चंपावत में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts