Connect with us

Uncategorized

मशहूर रंगकर्मी सुरेश गुरूरानी का निधन, शोक की लहर

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार जाने माने रंगकर्मी व कांग्रेस नेता सुरेश गुरुरानी के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें आज मंगलवार प्रातः लगभग 7 बजे वरिष्ठ रंगकर्मी सुरेश गुरूरानी 80 का बीमारी के चलते देहरादून में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनका स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें बीडी पांडे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था स्वास्थ्य में सुधार ना होने पर परिजन उन्हें जौलीग्रांट देहरादून ले गए थे जहां उनका उपचार चल रहा था सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में ही किया जा रहा है वह अपने पीछे 1 पुत्र दो पुत्रियां और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।

सुरेश गुरुरानी नैनीताल के प्रसिद्ध रंगकर्मी रहे हैं। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया है। और वह फिल्म इतिहास के बारे में काफी जानकारी रखते थे उनकी कई कहानियां समय समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपती रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ वह कई पदों पर रह चुके है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं रंगकर्मी सुरेश गुरुरानी के निधन पर नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबडवाल सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करती है कि पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। रंगकर्मियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts