Connect with us

Uncategorized

“धामी” के  ताबड़तोड़ दौरो से अफसरों की सांसें फूली

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे पर है जहां पर वे लगातार विकास कार्यों की निगरानी के साथ ही जन समस्याओं को लेकर भी गंभीरता दिखा रहे हैं। कुल मिलाकर हल्द्वानी में धामी फुल एक्शन मोड में हैं और पूरे शहर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हल्द्वानी दौरे की धमक जमाए हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अचानक सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंच गए। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि अस्पताल में और बेहतर सुविधाओं के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पंजीकरण कक्ष में पर्ची बनाने वाले काउंटर पर कर्मचारियों से बात की। इसके बाद मेडिसिन ओपीडी के बाहर लंबी कतार में बैठे मरीजों का हाल जाना।

उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री डेंगू वार्ड में मरीजों के अलावा अन्य मरीजों से बात की और हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है।

यहां पर कुमाऊं की अतिरिक्त उत्तर प्रदेश से भी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। उनको जब भी समय मिलता है इस अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लेने पहुंच जाते हैं। अस्पताल प्रबंधन की जो भी मांग होती है उसे पूरा करने के लिए हमारे सरकार प्रयासरत है। इससे पहले मुख्यमंत्री एचएमटी फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया और भविष्य की संभावनाओं पर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा जिससे कि भूमि का सदुपयोग किया जा सके। राज्य के लोगों को रोजगार की संभावना बड़े इस पर फोकस रहेगा। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दायित्वधारी डा अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत दिवेदी, दिनेश आर्य, प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट आदि शामिल रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts