Connect with us

Uncategorized

मणिपुर में फंसे छात्रों को वापस लाएगी धामी सरकार, 12 मई को फ्लाइट से पहुंचेंगे दून

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत उत्तराखंड के 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड को दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में इम्फाल से इन 15 छात्रों को वापस लाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) में  पुलिस की सहायता से इन सभी छात्रों से सम्पर्क किया गया एवं उनकी सुरक्षा हेतु आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। तदोपरान्त इण्डिगो एयरलाइन्स से विशेष वार्ता व अनुरोध करते हुए इन सभी छात्रों को सुरक्षित देहरादून, उत्तराखण्ड लाने के क्रम में सभी छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर इनके टिकट उत्तराखण्ड शासन द्वारा बुक कर दिये गये हैं एवं संबंधित छात्रों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। 12 मई, 2023 को इम्फाल से देहरादून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts