Connect with us

Uncategorized

फसलों की तबाही, सर्वे कर मुआवजा घोषित करे सरकार: यशपाल

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि राज्य में बारिश ने किसानो की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों के खेतों में पानी भर गया है जिससे खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई है। ऐसे में किसानों के सामने उसकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जहां कल तक किसानों की फसल लहरा रही थी वहां अब बारिश का पानी खेतों में लबालब भरा हुआ नजर आ रहा है। कुछ किसानों ने अपनी फसल काटकर खलिहान में रख दी थी तो कुछ किसान अपनी फसल काटने की तैयारी कर रही थे। त्योहार आने की खुशी में किसान जल्द से जल्द अपनी खेती-किसानी का काम निपटाने की सोच रहे थे लेकिन बारिश ने किसानों के इस पूरी उम्मीद पर पानी फेर दिया किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.सरकार जल्द खराब फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजे की घोषणा करे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts