उत्तराखण्ड
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
हल्द्वानी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को तत्काल लागू करने सहित बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को हल्द्वानी में विशाल प्रदर्शन किया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हल्द्वानी मेन ब्रांच, नैनीताल रोड के सामने शाम 5:15 बजे आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ओमप्रकाश निओलिया, जोनल सेक्रेटरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में वर्षों से स्टाफ की भारी कमी है। इसके चलते कर्मचारियों पर लगातार कार्यभार और दबाव बढ़ रहा है, इसके बावजूद उनकी जायज मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समय की मांग है और इसे बिना किसी और विलंब के तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
योगेश पंत, जिला सचिव, उत्तरांचल बैंक एम्प्लॉइज यूनियन, नैनीताल इकाई ने कहा कि UFBU की ओर से केंद्रीय श्रम आयुक्त (CLC) को पत्र सौंपने और बार-बार प्रतिवेदन देने के बावजूद यदि प्रबंधन और सरकार उदासीन बनी रहती है तो बैंक कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन और हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने बैंक कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का आह्वान किया।
प्रदर्शन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से रोहित वर्मा, कैनरा बैंक से महेश सिंह पांगती, बीओबी से चंदन सिंह बिष्ट, दिनेश सिंह गहतोडी, हेमू जोशी, भुवनेश पांडे, कुसाग्र जोशी, हीरा राम, उपेन्दर मनराल, अमित कनवाल, खुशहाल सिंह रावत, शिवराज सिंह रावत, सीएस लोहनी, राजेंद्र सिंह, हर्षिता मिलकानी, मंजू जोशी, ममता कुलकड़िया, दिनेश कुमार, मोहित वर्मा, राकेश तिवारी, हरीश रावत, देवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह भोजक, जगत बिष्ट, भवान सिंह महर, अनिल टम्टा, जगत सिंह, गिरीश सिंह बिष्ट, महेन्द्र सिंह, मनोज मेहता, गिरीश बिष्ट, जितेश, लोहित उपाध्याय, किरण कांडपाल, मोहित कुमार, अजय पाण्डेय, अशोक कुमार, पार्वती देवी, प्रीति गुरूरानी, कमल राम, चेतन चौहान, विनोद प्रसाद, यज्ञेश खोलिया, तेज सिंह, हिमांशु, हरिओम आदि सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो”, “स्टाफ की कमी दूर करो” और “बैंक कर्मचारियों की मांगें पूरी करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।
UFBU ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बैंक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। संगठन ने कहा कि इसके लिए प्रबंधन और सरकार जिम्मेदार होंगे।
